निःस्वार्थ सेवा का जो संकल्प लिया, उसे जमीनी स्तर पर निभाते हुए
संवेदनशील पहल पूरे रायपुर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा/रायपुर। 21 फरवरी
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में विकास और जनसेवा की नई मिसाल पेश करते हुए श्रीमती शैल महेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति (महिला एवं बाल विकास विभाग), ने अपने सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की देवतुल्य जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने निःस्वार्थ सेवा का जो संकल्प लिया, उसे जमीनी स्तर पर निभाते हुए हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़ी रहीं। बेटी के जन्म पर 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट करना हो, शोकाकुल परिवार को दशगात्र हेतु एक कट्टा चावल एवं 1100 रुपये की सहायता देना हो या फिर गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग — उनकी संवेदनशील पहल पूरे रायपुर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
उन्होंने ‘खोज खबर छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि —
“जिस दिन से मुझे जिला पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी मिली, उसी दिन से मैंने क्षेत्र की जनता की सेवा को अपना धर्म मान लिया। आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आगे भी इसी समर्पण भाव से कार्य करती रहूंगी।”
श्रीमती साहू ने कहा कि जनता द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है और वे इस प्रेम-स्नेह के लिए सदैव ऋणी रहेंगी।
एक वर्ष पूर्ण होने पर सादगीपूर्ण समारोह
एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम तुलसी स्थित जिला पंचायत कार्यालय में शाम 7 बजे एक सादगीपूर्ण सेलिब्रेशन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर हरिश वर्मा, पवन कुमार साहू, सुखदेव साहू, गिरधर लाल वस्त्रकार, शरद ठाकुर, श्री चंद्रशेखर शर्मा, रोहित आडिल (तुलसी सरपंच प्रतिनिधि), तुलसी उपसरपंच, कु. मनीषा वर्मा, नाथूराम साहू (हथबंद) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उनके एक वर्ष के कार्यकाल को जनसेवा, संवेदनशीलता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
जनता का विश्वास — सेवा का संकल्प
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में यह एक वर्ष सेवा, सहयोग और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news