Breaking News

खरोरा में युवा शक्ति का महासंगम: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भव्य “युवा संगम” संपन्न

Khojkhbarchhattisgarh.com

खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

खरोरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उपखंड खरोरा के तत्वावधान में साहू समाज भवन, केशला (खरोरा) में आयोजित “युवा संगम” कार्यक्रम युवा ऊर्जा, राष्ट्रभावना और प्रेरणा का विराट मंच बन गया। कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डिप्टी कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा (गरियाबंद) रहे। अपने ओजस्वी और मार्गदर्शक उद्बोधन में उन्होंने “युवा प्रेरणा” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। अनुशासन, सेवा और सकारात्मक सोच ही सफलता का मूल मंत्र है। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में नगर पंचायत खरोरा के श्री कृष्ण कुमार मानिकपुरी (आत्मज स्वर्गीय श्री परदेशी दास मानिकपुरी) को उनकी उत्कृष्ट गायन कला एवं विद्यार्थियों के प्रति निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सम्मान ग्रहण करते समय सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डिप्टी कलेक्टर श्री वर्मा ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

पूरे आयोजन में अनुशासन, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। “युवा संगम” ने यह संदेश दिया कि खरोरा की युवा शक्ति अब जागरूक, संगठित और राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्ध है।

About Santosh Kumar

Check Also

होली पर सुरेश वर्मा का संदेश: उत्साह के साथ शालीनता भी जरूरी, भाईचारे का है पर्व

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु तिल्दा नेवरा। रंगों के महापर्व होली …