Breaking News

तिल्दा-नेवरा में सिविल कल्याण ठेकेदार संघ की मासिक बैठक संपन्न

Khojkhbarchhattisgarh.com

मजदूरों की एकजुटता से ही मिलेगा अधिकार, हर माह 3 तारीख को बैठक में शामिल होने की अपील

रायपुर  तिल्दा-नेवरा सिविल कल्याण संघ की मासिक बैठक इस माह भी तिल्दा-नेवरा के बुधवारी बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ने पर विशेष जोर दिया गया।

संघ के प्रमुख ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन के सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन विशेष रूप से मजदूर संघ के लोगों को और अधिक एकता के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि मजदूर वर्ग संगठित रहेगा, तो आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा मजदूरों को उनका अधिकार और न्याय मिल सकेगा।

बैठक में यह भी कहा गया कि मजदूर केवल रोटी, कपड़ा और मकान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मजदूर ही देश को “मेन पावर” की आपूर्ति करते हैं, जिससे विकास की गति बनी रहती है।

बैठक को सफल बताते हुए संघ के पदाधिकारियों ने आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण कार्य करने की बात कही और सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 3 तारीख को होने वाली बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

उपस्थित पदाधिकारी :
अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, रामेश्वर साहू, गोकुल साहू, कुंजू साहू, नरोत्तम वर्मा, धनेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, श्रवण साहू, मोहित वर्मा, कुलेश्वर साहू एवं संतोष कुमार यदु सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …