भजन, भंडारा और सम्मान समारोह के साथ श्रद्धा का माहौल, सतनामी समाज की व्यापक तैयारियां

खरोरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर (छत्तीसगढ़):
थाना खरोरा अंतर्गत ग्राम मुरा में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय गुरु गद्दी पूजा एवं मंगल भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। समस्त सतनामी समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक सतनाम भजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
6 अप्रैल को सनम टंडन
7 अप्रैल को द्वारिका बर्मन
8 अप्रैल को भगवती टंडेस्वरी भजन प्रस्तुत करेंगी।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 8 अप्रैल को विशेष समापन समारोह आयोजित होगा, जो दोपहर 1 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान भंडारा, प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भंडारी दुलारदास गायकवाड़, धरमदास डहरिया, कामता प्रसाद सारंग, साटीदार राजकुमार कोसले सहित समस्त सतनामी समाज एवं ग्रामवासी मुरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news