Breaking News

ताराशिव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Khojkhbarchhattisgarh.com

खरोरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

खरोरा (रायपुर):
समीपस्थ ग्राम ताराशिव में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था और भक्ति के इस आयोजन की शुरुआत आकर्षक कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर गांव की गलियों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण किया।

कलश यात्रा के दौरान मांदर की मधुर थाप पर सेवा मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के स्वागत में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की।

यह धार्मिक आयोजन 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेम कल्याणी वर्मा, लता वर्मा, जितेंद्र कुमार–पद्मिनी वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा–कृष्णा वर्मा, सुरेंद्र कुमार–मंजू वर्मा एवं अक्षय–नेहा वर्मा का विशेष योगदान रहा है।

कथा वाचन भागवत आचार्य पं. पवन तिवारी (ग्राम भेड़ी, जिला मानपुर-अंबागढ़ चौकी) के सानिध्य में किया जा रहा है, जबकि पारायण पं. शुभम तिवारी द्वारा संपन्न हो रहा है।

प्रथम दिवस देव स्थापना, व्यास पूजन एवं श्री गौकर्ण कथा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आगामी दिनों में कथा का क्रम इस प्रकार रहेगा—
4 अप्रैल: परीक्षित जन्म एवं श्राप
5 अप्रैल: वाराह अवतार व कपिल अवतार
6 अप्रैल: शिव-पार्वती विवाह
7 अप्रैल: वामन अवतार, राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव
8 अप्रैल: श्रीकृष्ण बाल लीला
9 अप्रैल: कंस वध व रुक्मिणी विवाह
10 अप्रैल: सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष
11 अप्रैल: गीता पाठ एवं तुलसी वर्षा

श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हो रही है। इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …