
रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर | 05 मई 2026
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 मई 2026 को अवैध रूप से शराब रखे जाने की सूचना पर आबकारी टीम ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे स्थित ग्राम बेमता, थाना तिल्दा क्षेत्र में ताज ढाबा के समीप एक पान ठेले पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सुनील कुमार देवांगन (पिता रोशन लाल देवांगन), निवासी सिमगा, जिला बलौदा बाजार के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की विदेशी मदिरा बरामद की गई।
जब्त सामग्री में शामिल:
5 बोतल बुडवाइज़र मैग्नम बियर
2 बोतल ऑल सीजन
2 बोतल RS
3 पाव गोल्डन टच
2 पाव RC
2 पाव 20-20 व्हिस्की
2 पाव जिप्सी
2 पाव फ्रंटलाइन ब्लू
3 पाव 7 PM व्हिस्की
कुल मिलाकर 5.52 बल्क लीटर विदेशी व्हिस्की एवं 3.25 बल्क लीटर बीयर (माल्ट) जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 8.77 बल्क लीटर है।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस प्रकरण का पंजीयन आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा एवं वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।
khojkhbarchhattisgarh hindi news