Breaking News

आबकारी विभाग की  कार्रवाई : 22.68 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा। आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा की प्रभारी मेधा मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 22.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जब्त की गई।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम टंडवा निवासी रामनारायण भारती (पिता- हेमनाथ भारती) के रिहायशी मकान में दबिश देकर 41 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई। वहीं एक अन्य प्रकरण में ग्राम सरोरा निवासी हेतराम जोशी (पिता- भुनेश्वर जोशी) की किराना दुकान से 51 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा ग्राम भूमिया निवासी श्यामलाल ढींडे तथा ग्राम जोता निवासी चित्ररेखा वर्मा के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त प्रकरणों का पंजीयन आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा द्वारा किया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, राजेश घरड़े, आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेंद्र मिश्रा, लव कुमार, हर्षित देवांगन तथा वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

About Santosh Kumar

Check Also

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘आईकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026’ का सम्मान

Khojkhbarchhattisgarh.com कुमाऊँ केसरी की अनूठी पहल, देश-विदेश की हस्तियां एक मंच पर हुईं शामिल उत्तराखंड …