Breaking News

सरोरा में आवास दिवस, वृक्षारोपण एवं रोजगार गारंटी दिवस का आयोजन

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

सरोरा। ग्राम सरोरा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राही गुनी साहू एवं विष्णु साहू के पूर्ण हुए प्रधानमंत्री आवास का फीता काटकर लोकार्पण किया गया तथा आवास दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को राशन कार्डों का वितरण किया गया तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रोजगार गारंटी दिवस भी मनाया गया, जिसमें मनरेगा एवं अन्य रोजगारपरक योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल रहे। अध्यक्षता सभापति शैली महेंद्र साहू ने की। विशेष रूप से जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, जनपद सदस्य सेवती बैतल साहू, सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू, सरपंच मेघनाथ मारकंडे, जिला पंचायत प्रतिनिधि शरद राजपूत, उपसरपंच रिंकू ठाकुर, डीडी अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य लेखराम देवांगन, जनपद सीईओ, जिला पंचायत के अधिकारीगण, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड योजना एवं रोजगार गारंटी योजना के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश देकर किया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

साईं धाम रोड के औद्योगिक परिसर निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

Khojkhbarchhattisgarh.com पंचायत की जमीन पर निर्माण को लेकर स्वामित्व, राशि, अनुमति और भविष्य के आवंटन …