तिल्दा-नेवरा | खोज खबर छत्तीसगढ़
सहकारिता सप्ताह के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा तिल्दा तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिल्दा एवं तुलसी द्वारा किसान हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं तथा कृषि संबंधी सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा तिल्दा में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात किसानों को बैंकिंग सेवाओं, कृषि ऋण, फसल ऋण सहित विभिन्न सहकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक शोभाराम साहू, सहायक लेखापाल मनीष दुबे सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इधर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिल्दा एवं तुलसी में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, ऋण सुविधाओं, उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिल्दा के अध्यक्ष मनहरण वर्मा, समिति प्रभारी भूवन साहू, सीईओ शशांक बल्लेवार, नरसिंग वर्मा, गुलाब आदिल, महेश शर्मा, बैंक एवं समिति के कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने का संदेश दिया गया।
Check Also
अपर संचालक संजीव तिवारी के खिलाफ जांच की मांग, राज्यपाल समेत प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Khojkhbarchhattisgarh.com रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर। प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ने जनसंपर्क …
khojkhbarchhattisgarh hindi news