
रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता
रायपुर। श्री कृष्णा यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्याम नंदन कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ के कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के हालिया वक्तव्य की कड़ी निंदा करते हुए यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक के वक्तव्य से यादव समाज में भारी नाराजगी है और समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
श्याम नंदन कुमार यादव ने कहा कि अजय चंद्राकर को अपने वक्तव्य को लेकर सार्वजनिक रूप से यादव समाज से क्षमा मांगनी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विधायक द्वारा माफी नहीं मांगी जाती है, तो यादव समाज की ओर से पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह मामला केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर यादव समाज में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों के बीच इस विषय को लेकर चर्चा हो रही है।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यादव समाज सामाजिक सम्मान और स्वाभिमान के मामले में किसी भी प्रकार की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को किसी भी समाज के प्रति बयान देते समय मर्यादा और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए।
श्याम नंदन कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि यादव समाज शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेगा, लेकिन समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अजय चंद्राकर से तत्काल अपने वक्तव्य पर स्पष्टीकरण देते हुए यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
मुख्य मांग
“अजय चंद्राकर सार्वजनिक रूप से यादव समाज से क्षमा मांगें, अन्यथा देशभर में आंदोलन किया जाएगा” — श्याम नंदन कुमार यादव
khojkhbarchhattisgarh hindi news