पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी जानकारी, सारागांव, निलजा एवं खौना के ग्रामीणों ने जलाशय संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने का लिया निर्णय।

रायपुर धरसींवा खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता
धरसींवा। पेंन्ड्रावन जलाशय के संरक्षण एवं उसे बचाने की मुहिम को लेकर ग्रामीणों में एकजुटता दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में पेंन्ड्रावन बचाओ संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सारागांव, निलजा एवं खौना गांव के ग्रामीणों के साथ आयोजित की गई। बैठक में जलाशय के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इसे बचाने के लिए सामूहिक रूप से संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेंन्ड्रावन जलाशय को बचाने के लिए सभी ग्रामवासियों ने एकजुट रहने और हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया है।
बैठक में ग्रामीणों की सहभागिता से यह संदेश सामने आया कि जलाशय केवल पानी का स्रोत ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों की जीवनरेखा और क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा भी है। इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी आवश्यक है।
ग्रामीणों ने स्पष्ट संकल्प लिया कि पेंन्ड्रावन जलाशय को बचाने के उद्देश्य से वे एकजुट रहेंगे और इसके संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
पेंन्ड्रावन जलाशय को लेकर ग्रामीणों की यह एकजुटता आने वाले दिनों में संरक्षण की मुहिम को नई दिशा दे सकती है। अब देखना होगा कि इस अभियान में संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन की ओर से क्या पहल की जाती है।
खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज कलम से आयेगी क्रांति | सटीक खबरें, सही खबरें।
khojkhbarchhattisgarh hindi news