बलदाऊ साहू के नेतृत्व में कांग्रेस भवन तिल्दा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, महापुरुषों के योगदान को किया याद

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज
तिल्दा-नेवरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष बलदाऊ साहू के नेतृत्व में कांग्रेस भवन तिल्दा में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, तिल्दा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण वर्मा, पूर्व एल्डरमैन राहुल तेजवानी, ननाक छबडिया, हरिरामानी, गोवर्धन यदु, नीरज राठी, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र साहू, सेक्टर प्रभारी रूपेश कुर्रे, रमेश गेंडारे (उपसरपंच जोता), ललित कुर्रे, सोहन वर्मा, गोविंद राम, राजू कलामत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज कलम से आयेगी क्रांति।
khojkhbarchhattisgarh hindi news