Breaking News

“हिन्दू राष्ट्र का निर्माण यादवों के बिना संभव नहीं, फिर यादवों का अपमान क्यों?” – संतोष यदु

Khojkhbarchhattisgarh.com

अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु ने कहा,

बलौदाबाजार (खोज खबर छत्तीसगढ़)।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक यादव कथावाचक के साथ हुए अमानवीय दुर्व्यवहार के विरोध में आज बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के गार्डन चौक पर सर्व यादव समाज के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित यादव समाज ने दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु ने कहा,

> “हिन्दू राष्ट्र की कल्पना यादवों के बिना अधूरी है, फिर भी समाज के प्रति लगातार अपमानजनक घटनाएं चिंता का विषय हैं। इटावा की घटना न केवल एक व्यक्ति के साथ अन्याय है, बल्कि संपूर्ण यदुवंश का अपमान है।”



प्रदर्शन में शामिल भाटापारा महासभा के अध्यक्ष पुहूप राम यदु ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इटावा में कथावाचक को व्यासपीठ से उतारकर मारपीट करना, उनकी चोटी काटना, मुंडन करना और महिला के पेशाब से अपमानित करना — यह सारी मानवता की सीमाएं लांघने वाली घटना है। पूरे देश के करोड़ों यदुवंशी इससे आहत हैं।

प्रदर्शनकारियों ने “दोषियों को फांसी दो”, “यादव समाज का अपमान बंद करो”, जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रमुख रूप से शामिल नेता और समाजजन:
भाटापारा महासभा के अध्यक्ष पुहूप राम यदु,
अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु,
महासचिव भीखम यदु,
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शिवराम यादव,
कार्यकारी जिलाध्यक्ष बोधन यादव,
अभा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यदु,
महिला जिलाध्यक्ष गीता यादव,
तहसील अध्यक्ष कमलेश्वर यदु,
रीवा राज अध्यक्ष हरीश यादव,
रतन यादव, सुरेंद्र यदु, अभय राम यादव, धीरज यादव,
सनत यदु, सतीश यादव, योगेश यदु, गैंदु, गोपाल यदु,
तिलक, खुशी राम, रामकुमार, इतवारी, सुनीता यदु,
पुष्पा यादव, मंजू यादव, तीजमती, कुवरिया, पूनम,
दिनेश यादव, बंटी, ओमप्रकाश यदु, काशी यदु,
अर्जुन यदु, जितेंद्र यदु, पूनम यादव, भारती, गौरी,
केजईया, गिरजा यादव, बेनुगोपाल यादव, राजू यादव,
अनिल यादव, तेजेश्वरी यादव, भूमिका जय यादव,
शिवचंद, मुकेश सहित सर्व यादव समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन संदेश साफ था – यादव समाज अब अन्याय नहीं सहेगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

📍 रिपोर्ट – खोज खबर छत्तीसगढ़, बलौदाबाजार
📞 संपर्क: 7489208657

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …