Breaking News

आईसीटी लैब युक्त विद्यालयों में शुरू हुई प्री टेस्ट परीक्षा, छात्र-छात्राएं उत्साहित

Khojkhbarchhattisgarh.com

खोज खबर छत्तीसगढ़ ब्यूरो : खरोरा रोहित वर्मा

खरोरा : समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार राज्य भर के 1036 ICT (सूचनाखरोरा : समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार राज्य भर के 1036 ICT (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब युक्त विद्यालयों में एडिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से दिनांक 14 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान के आकलन हेतु प्री टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब युक्त विद्यालयों में एडिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से दिनांक 14 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान के आकलन हेतु प्री टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में खरोरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन मोड में इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं कंप्यूटर विषयों से जुड़े 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना होता है।

विद्यालय की प्रधान पाठक सुशीला वर्मा ने बताया,

> “इस तरह की ऑनलाइन परीक्षाएं बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा परीक्षा का डर समाप्त होता है।”


आईसीटी प्रोजेक्ट प्रभारी शिक्षिका प्रीति वर्मा ने कहा,

> “डिजिटल क्लासरूम की यह पहल विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लर्निंग मटेरियल, लोकल होस्ट एवं एम.डी.बी. जैसे संसाधनों का प्रयोग कर बच्चे नियमित रूप से डिजिटल अध्ययन कर रहे हैं।”



परीक्षा का नियमित आकलन डीजी मित्र श्री अमर बर्मन द्वारा किया जा रहा है, जबकि परीक्षा परिणामों की समीक्षा प्रधान पाठक सुशीला वर्मा, जिला समन्वयक श्री ढाकेंद्र कुमार तथा प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आनंद थापा के द्वारा की जा रही है।

छात्रों ने इस डिजिटल परीक्षा प्रणाली को “नई और रोचक शैक्षणिक दिशा” बताया है। विद्यार्थियों में उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है और वे बढ़-चढ़कर इस पहल में सहभागिता कर रहे हैं।

About Santosh Kumar

Check Also

ग्राम पंचायत छड़िया में भावभीनी विदाई, “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंजा वातावरण

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज“कलम से आएगी क्रांति” खरोरा, 25 सितंबर 2026। ग्राम पंचायत छड़िया …