Breaking News

महाविद्यालय स्थापना दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Khojkhbarchhattisgarh.com

खोज खबर छत्तीसगढ़ | खरोरा से रिपोर्टर रोहित वर्मा की विशेष रिपोर्ट

खरोरा।
स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय, खरोरा में महाविद्यालय स्थापना दिवस एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ राज्यगीत से की गई।
नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सेन, पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी, डॉ. महेंद्र देवांगन, श्री ईश्वरी देवांगन, श्री महेन्द्र देवांगन, श्री हरिओम देवांगन, श्री विकास ठाकुर, श्री सुरेन्द्र, श्री तामेश्वर, श्री रोहित वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शंपा चौबे ने स्वागत भाषण में स्थापना दिवस की ऐतिहासिक महत्ता बताते हुए महाविद्यालय के निरंतर विकास हेतु संसाधनों की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने माननीय विधायक से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर स्व. रामप्रसाद देवांगन के सुपुत्र व नगर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेन्द्र देवांगन ने महाविद्यालय में जीवविज्ञान संकाय की स्थापना की आवश्यकता पर जोर देते हुए विधायक महोदय से इस दिशा में पहल की अपील की। साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम भवन के निर्माण में पारिवारिक सहयोग की घोषणा करते हुए महाविद्यालय को 20 अलमारियाँ प्रदान करने तथा विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्य अतिथि विधायक श्री अनुज शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महाविद्यालय में जीवविज्ञान संकाय, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कोर्स तथा रंगमंच निर्माण हेतु शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजने की घोषणा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आत्मसात कर विकसित भारत 2047 के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान विद्यार्थियों से किया।

विधायक महोदय ने बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पूर्वा को अपना प्रतिनिधि घोषित करते हुए उनके द्वारा लगाए गए पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। समारोह प्रेरणास्पद, भावनात्मक एवं विकासोन्मुख रहा।

📡 खोज खबर छत्तीसगढ़

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …