Breaking News

सिद्धेश्वर धाम जारा में सावन माह का मेला, रुद्राभिषेक के साथ हुआ पूर्णाहुति

Khojkhbarchhattisgarh.com
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता बलौदा बाजार


तिल्दा। तिल्दा से लगभग 10 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित पवित्र स्थल सिद्धेश्वर धाम जारा में सावन माह के अवसर पर एक माह तक चलने वाला रुद्राभिषेक महोत्सव सोमवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ।

श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष पुरी गोस्वामी एवं शिव भक्तों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधेराम वर्मा सहित 6 जोड़े यजमान विधिवत पूजा में सम्मिलित हुए।

पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शिव भक्तों ने बताया कि सिद्धेश्वर धाम में की जाने वाली पूजा-अर्चना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, और सावन माह में यहाँ आने से विशेष पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।

About Santosh Kumar

Check Also

ताराशिव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Khojkhbarchhattisgarh.com खरोरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा (रायपुर):समीपस्थ ग्राम ताराशिव में शनिवार को भव्य कलश …