Breaking News

ग्राम भूरसुदा में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य स्थापना

Khojkhbarchhattisgarh.com

रणबौर धाम में उमड़ा जनसैलाब, गांव में उत्साह और गौरव का माहौल

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

(रायपुर ग्रामीण)।
ग्राम भूरसुदा स्थित ऐतिहासिक रणबौर धाम में ग्रामवासियों एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की भव्य स्थापना विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुई। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र में हर्षोल्लास, उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की अस्मिता, संस्कृति और एकता की जीवंत प्रतीक हैं। वे जाति, समाज और वर्ग से ऊपर उठकर पूरे छत्तीसगढ़ को एक सूत्र में बांधने का संदेश देती हैं। रणबौर धाम, जहां विभिन्न समाजों के आराध्य देवों के मंदिर स्थापित हैं, वहां छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना से भाईचारे, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश और अधिक सशक्त हुआ है।

मूर्ति स्थापना के पश्चात गांव में ढोल-नगाड़ों, जयघोष और श्रद्धा के साथ उत्सव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष वर्मा, मंशा निषाद, गंगा राम निषाद, हरीश साहू, जनपद सदस्य, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश साहू, प्रदीप साहू, महेश साहू, दीपक वर्मा, कमलेश, अविराज साहू, अमन वर्मा, पूर्णिमा साहू, सावित्री पैकरा, रोशनी साहू, गीतांजलि, कविता वर्मा, रूखमणि निषाद, रीमा ग्रीतलहरे, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष एवं ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

नफरत मिटेगी तभी मजबूत होगा भारत : राष्ट्रीय सेमिनार में विचार

Khojkhbarchhattisgarh.com ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु दिल्ली 9फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ भारत की …