Breaking News

नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर रानी सौरभ जैन ने दी शुभकामनाएँ

Khojkhbarchhattisgarh.com

विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने का किया आह्वान

तिल्दा-नेवरा, 16 जून। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 (मिशन वार्ड) की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के जीवन में नए अवसर, नए संकल्प और नई संभावनाएँ लेकर आता है। प्रत्येक विद्यार्थी को पूरी लगन, मेहनत, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अध्ययन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।
रानी सौरभ जैन ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अच्छे संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने परिश्रम के बल पर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकता है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि नवीन शैक्षणिक सत्र सभी विद्यार्थियों के जीवन में सफलता, आत्मविश्वास, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति लेकर आए। साथ ही विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सभी नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

About Santosh Kumar

Check Also

खरोरा मूल्यांकन केंद्र में 5वीं-8वीं की कॉपियों की जांच शुरू

Khojkhbarchhattisgarh.com निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ, शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी तिल्दा …